Shraddha Tiwari Missing Case: लापता श्रद्धा तिवारी मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने बहन खुशी शर्मा से की पूछताछ, खुल सकते हैं कई राज

इंदौर की लापता श्रद्धा तिवारी का छठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है, लेकिन अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने श्रद्धा तिवारी की मौसेरी बहन खुशी शर्मा से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि खुशी को श्रद्धा से जुड़ी कई अहम बातें पता थीं. खुशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है

सार्थक नाम के शख्स की भूमिका आई सामने
इस पूरे मामले में सार्थक नाम के शख्स की भूमिका सामने आई है. पुलिस सार्थक से पूछताछ कर रही है. श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी का कहना है कि हम किसी सार्थक नाम के व्यक्ति को नहीं जानते हैं. हमें इसकी जानकारी पुलिस से मिली है. बताया है कि सार्थक ने भी श्रद्धा के बारे में उसके कनेक्शन पर कुछ नहीं कहा है.

एक वीडियो आया था सामने
बुधवार को एक वीडियो सामने आया है ये वीडियो इंदौर का ही बताया जा रहा है. इसमें श्रद्धा अकेले कहीं जाती हुई दिखाई दे रही है. उसने लाल रंग की टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है. ये वीडियो फुटेज 23 अगस्त दोपहर 2.23 बजे का बताया जा रहा है.

श्रद्धा के पिता ने की इनाम की घोषणा
श्रद्धा के पिता ने 51 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पिता अनिल तिवारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा की सूचना देगा और पता बताएगा, उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?
इंदौर के एमआईजी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की श्रद्धा तिवारी 23 अगस्त को लापता हो गई. बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें वह एमआर-4 की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो में वह बिल्कुल अकेली दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि माता-पिता से झगड़े के बाद वह घर से नाराज होकर निकली थी. वह अपना मोबाइल भी घर में छोड़कर गई है

Check Also

Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *