पहले बदसलूकी फिर माफी: CM डॉ मोहन के एक्शन के बाद नर्म पड़ी पुलिस, अधिकारियों ने पत्रकारों से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कटनी महिला थाने में कवरेज के दौरान किया था दुर्व्यवहार

भोपाल। मध्य प्रदेश केकटनी में महिला थाने में पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस को आखिरकार माफी मांगनी पड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कार्रवाई के बाद पुलिस के तेवर नर्म पड़ गए। नरमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी पत्रकारों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा हमसे गलती हो गई माफ कर दीजिए। बता दें कि कटनी के महिला थाने में कवरेज के दौरान पत्रकारों से पुलिस के द्वारा बदसलूकी की गई थी। SP अभिजीत रंजन को हटाए जाने के बाद आखिरकार पुलिस को हाथ जोड़कर पत्रकारों से माफी मांगनी पड़ी।

यह घटना तब सामने आई जब कटनी की सीएसपी ख्याति मिश्रा का मैहर जिले के अमरपाटन में एसडीओपी के पद पर तबादला हो गया। उनके पति, जो दमोह जिले में तहसीलदार हैं, शैलेंद्र शर्मा, अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ख्याति मिश्रा के सरकारी आवास से सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान, पुलिस ने उनके परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

जब यह जानकारी मीडिया तक पहुंची और पत्रकार कवरेज के लिए महिला थाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और उन्हें कवरेज करने से रोका। इस घटना से आक्रोशित होकर मीडियाकर्मी महिला थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। घंटों चले हंगामे के बाद, एसडीओपी प्रभात शुक्ला ने पत्रकारों से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना ने पुलिस के व्यवहार और प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े किए हैं।

Check Also

CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग से तोड़ा नाता: 17 साल बाद दोनों हुए अलग, कोच रहते 5 बार टीम चैंपियन बनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 साल बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *