Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सोनम-राज समेत 5 आरोपियों के नाम शामिल

शिलांग में इंदौर के कारोबारी राजा रघुंवशी मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की गई है. मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इस मामले में सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.

5 आरोपियों के खिलाफ चार्टशीट दाखिल
SIT ने सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें SIT ने सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बताया है. यह चार्जशीट सोहरा सब डिविजन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में दाखिल की गई है.

पांचों आरोपी गिरफ्तार
इन सभी पांचों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी न्यायिक हिरासत में हैं. इन पर बीएनएस की धारा 103 (I) (हत्या), 238 (a) (सबूत मिटाने) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को हनीमून के दौरान हुई थी.

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवक सईम ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद तीन अन्य आरोपियों- प्रॉपर्टी डीलर सीलोम जेम्स, मकान मालिक लेकेंद्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहीरबार के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इन तीनों को सबूत मिटाने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल चुकी है.

11 मई को थी शादी, 23 मई को हनीमून में मर्डर
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से 11 मई को हुई थी. सोनम इस शादी से खुश नहीं थी क्योंकि वह परिवार के फर्नीचर व्यवसाय में काम करने वाले अकाउंटेंट राज से प्यार करती थी. शादी के बाद सोनम ने राजा की हत्या की साजिश रची और हनीमून के लिए 20 मई को मेघालय गई. 23 मई को दोनों लापता हो गए. 2 जून को राजा की लाश मिली. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश में सरेंडर किया. वह हत्या के बाद इंदौर में छिपने भी आई थी, लेकिन ज्यादा दिनों तक नहीं छिप पाई.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *