तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अगले हफ्ते एक साथ सुनी जाएंगी 5 याचिकाएं

CG News: सूदखोरी और अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे रायपुर के तोमर ब्रदर्स वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की अंतिम अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते तय की है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तोमर बंधुओं से जुड़ी सभी 5 याचिकाओं की एक साथ सुनवाई होगी. साथ ही, पक्षकारों के बीच हुई बहस को आपस में आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए.

शासन ने रखा अपना पक्ष
शासन की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि आरोपितों पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इसी कारण हाई कोर्ट ने पहले रायपुर पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, जिसे पेश कर दिया गया है.

तोमर ब्रदर्स के खिलाफ चार्जशीट पेश
रायपुर में तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस ने 2 हजार 200 पन्नों की चार्जशीट की पेश की. पुलिस की चार्जशीट में 5 आरोपियों के नाम शामिल हैं. वहीं इसमें तोमर बंधुओं को फरार बताया गया है. वहीं तोमर परिवार की बहू शुभ्रा सिंह और भावना सिंह दोनों पर सूदखोरी की कंपनी चलाने का आरोप लगा है.

Check Also

रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी से वसूली पड़ी भारी: वन विभाग को हाईकोर्ट से झटका, कर्मी को राशि लौटाने का आदेश

पिथौरा। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी से राशि काटना वन विभाग को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *