CG News: दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 51 साल के मुंह बोले बड़े पापा ने की दरिंदगी

CG News: दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यह घटना 5 सितंबर की शाम को हुई जब बच्ची अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल के पास थी. आरोपी बच्चों को चॉकलेट के बहाने सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म किया, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बिस्किट खिलाने के बहाने ले गया आरोपी
घटना 5 सितंबर शाम करीब 5:30 बजे की है. 51 वर्षीय आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है और बच्ची उसे बड़े पापा कहती थी, वह अपनी पत्नी के साथ पंडाल पहुंचा था. उसने बिस्किट खिलाने का लालच दिया और बच्ची को अपने साथ ले गया. जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी.

परिजनों ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की, लेकिन उसने बच्ची के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. रात लगभग 8:30 बजे आरोपी की पत्नी बच्ची को एक मंदिर के पास लेकर आई और परिवार को बताया कि वह भंडारे में थी. लेकिन कुछ देर बाद, बच्ची ने अपने साथ हुई आपबीती परिवार को बताई. यह सुनकर परिवार सदमे में आ गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल चेकअप करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इस बीच, आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी तलाश तेज की और 7 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी को चॉकलेट के बहाने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

Check Also

CG News: पैसों की बारिश का बनाया Video, फिर 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *