शिवनाथ नदी में डूबकर युवक की मौत:दोस्तों के साथ घूमने गया था, पैर फिसल गया; 16 घंटे बाद मिला शव

दुर्ग जिले की शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। अहिवारा क्षेत्र में रविवार (14 सितंबर) शाम दविंदर सिंह रंधावा (27) अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने गया था। पुल पर खड़े होकर बातचीत करते समय उसका पैर फिसल गया। वह तेज बहाव में बह गया।

घटना शाम 6 बजे दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग स्थित शिवनाथ नदी के छोटे पुल पर हुई। पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरा पानी था। गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। दविंदर अहिवारा वार्ड 11, गुरुद्वारा के पीछे रहता था। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ को शाम 7 बजे जानकारी मिली। टीम रात 8 बजे मौके पर पहुंची। अंधेरे और तेज धारा के कारण रात में रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

अगले दिन सुबह मिला शव
सोमवार (15 सितंबर) सुबह एसडीओपी अलेक्जेंडर कीरो की निगरानी में एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 10 बजे दविंदर का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *