रायपुर के खरोरा में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार: मानस गान कार्यक्रम से लौटते वक्त बच्ची के साथ दरिंदगी, खेत में बेहोश मिली पीड़िता

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम इल्दा फरहदा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता मानस गान कार्यक्रम से लौट रही थी। घर के पास से दो युवकों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाया। वे उसे सुनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया।

परिजनों को पीड़िता बेहोश अवस्था में खेत में मिली। उसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना रायपुर महिला थाने में दी गई। इसके बाद खरोरा थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों की पहचान पूर्णेंदु धीवर उर्फ जस्सी (20) और लोकेश कुमार यादव उर्फ लल्ला (20) के रूप में हुई है। दोनों फरहदा के रहने वाले हैं। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है। क्षेत्र में औद्योगिक विकास के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में जागरूक करें।

Check Also

डिप्टी कलेक्टर पति पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, 2–3 करोड़ रुपये और लग्जरी कार मांगने का आरोप

Wife’s Dowry Allegations: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *