दशहरा-दिवाली में 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 64 दिन बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, अवर सचिव ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में सितंबर के अंत और अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में दशहरा-दिवाली, समर-विंटर वेकेशन अब 64 दिन का होगा। छत्तीसगढ़ सरकार के अवर सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का अवकाश रहेगा इसके पहले 28 सितंबर को और 5 अक्टूबर को भी रविवार है, इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

वहीं दिवाली में भी 6 दिन का अवकाश दिया गया है। दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दिवाली में भी कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे।

शीतकालीन अवकाश भी पांच दिन का
शीतकालीन अवकाश भी इस बार 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रहेगा। इसमें भी रविवार शामिल होने से छात्रों को कुल 8 दिन स्कूल से छुट्टी मिलेगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश अगले साल 1 मई से 15 जून तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा।

निर्धारित अवकाश इस प्रकार हैं

  • दशहरा अवकाश : 29.09.2025 से 04.10.2025 (कुल 06 दिन)
  • दीपावली अवकाश : 20.10.2025 से 25.10.2025 (कुल 06 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश : 22.12.2025 से 27.12.2025 (कुल 06 दिन)
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश : 01.05.2026 से 15.06.2026 (कुल 46 दिन)

Check Also

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक करेंगे पेश

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *