पद्म विभूषण शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार

भारत के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है. पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल कुछ समय से बीमार थे. 91 साल की उम्र में मिर्जापुर में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका इलाज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस चल रहा था. कुछ समय पहले उनकी बेटी उन्हें अपने घर ले आई थीं, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में थे. आज काशी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा- ‘सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे. उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा. साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे. शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं.’

Check Also

जंतर-मंतर पर फ्री खाने की फंडिंग पर सवाल! जुनैद के घर पहुंची पुलिस, अब परिवार और पुल‍िस ने दी सफाई

Junaid Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *