Chhattisgarh: अबकी बार 3 नहीं, पांच दिनों तक होगा राज्योत्सव का आयोजन, PM मोदी करेंगे शुभारंभ

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार बेहद खास होगा. अबकी बार 3 दिन की जगह 5 दिनों का आयोजन होगा. इसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी जो 5 नंबवर तक चलेगी. राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, वहीं 5 नवंबर को समापन समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे. इसे लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने जानकारी दी है.

5 दिनों चलेगा राज्योत्सव, PM मोदी करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. इसके लिए सीएम ने पीएम को आमंत्रित भी किया. इस बार का राज्योत्सव 5 दिन तक चलेगा. राज्योत्सव के दौरान ही राज्य अलंकरण समारोह भी होगा. इस दिन विधानसभा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी होना है. इसके अलावा प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ को कई अन्य सौगातें भी दे सकते हैं.

समापन समारोह में आएंगे सीपी राधाकृष्णन
वहीं बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की. इस दौरान सीएम ने उपराष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *