शादी की खुशियां मातम में बदली : पेड़ से टकराई बारात जा रही पिकअप, एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

बलरामपुर। वाड्रफनगर के अजगरा नाले के पास पिकअप पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप से छत्तीसगढ़ के इंजानी गांव से उत्तरप्रदेश के म्योरपुर बारात जा रहे थे। पिकअप में कुल 7 लोग सवार थे। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

चेतावनी के बावजूद सबक नहीं ले रहे लोग
बता दें कि हर साल शादी के सीजन में मालवाहक गाड़ियों का उपयोग किया जाता है। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से आए दिन हादसे हो रहे और लोगों की जानें जा रही है। बड़ी सवाल यह है कि आखिर कब मालवाहक वाहनों में बारात ले जाने का सिलसिला रुकेगा। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे।

Check Also

बाढ़ का कहर: ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में फंसे 24 लोग, रेस्क्यू में जुटी नगर सेना की टीम…

बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *