सूरजपुर में तनाव का माहौल : कुएं में गिरे युवक का अब तक नहीं निकला शव, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस के खिलाफ कर रहे नारेबाजी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सूरजपुर। दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तनाव का माहौल है। दरअसल जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे, इसी दौरान एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक युवक के शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला गया है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे।

बता दें कि रात में ही ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। जमकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी भी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने मामला शांत कराने लाठीचार्ज किया, जिससे कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

युवक के शव को अभी तक कुएं से बाहर नहीं निकाला गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज नेशनल हाइवे 43 पर चक्काजाम कर दिया है। लोग जयनगर थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे। स्थिति को देखते हुए जयनगर थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों और आक्रोशित भीड़ को लगातार समझाने का प्रयास कर रहे।

Check Also

Raipur News: सड़क पर प्रदर्शन पड़ा भारी, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *