जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे सरकार… बिजली कटौती को लेकर मायावती ने दिया सुझाव, कही ये बात

लखनऊ. प्रदेश में हो रही बिजली कटौती को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार से अपील की है. उन्होंने कहा है कि लगातार बिजली कटौती और कम आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं. गरीब, किसान, छोटे व्यापारी परेशान हैं. बिजली कटौती से लोग आक्रोशित हैं. प्रदेश सरकार को तत्काल जरूरी उपाय करने की जरूरत है. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि ‘नए पावर प्लांट का प्रयास जनहित में उचित होगा.

मायावती ने एक्स पर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर ग़रीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है. इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है. अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे. इसके साथ ही, नए पावर प्लांट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा.’

बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर से बिजली कटौती को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है. लोग सड़क पर उतर रहे हैं. बिजली घरों का घेराव कर रहे हैं, कोई धरने पर बैठा है. लोगों की शिकायत है कि पांच पांच छह छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है. कई जगहों पर 15 मिनट के लिए बिजली आती है फिर एक डेढ़ घंटे के लिए गुल हो जाती है. इसे लेकर लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं.

Check Also

फ्रिज के फ्रीजर में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, आगरा में दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Agra Shivling in Fridge: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अनोखी घटना ने लोगों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *