Breaking News

दिवाली पर टेंट में जुआ खेलते 236 जुआरी पकड़े, दो लाख रुपये जब्त

बेमेतरा/नवागढ़। दिवाली की रात जुआ का नशा चरम पर था। जिले में कई स्थानों पर टेंट लगाकर अलग-अलग फड़ों में जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेल रहे 236 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग दो लाख रुपये नकद जब्त किए।

एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ मार्ग पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है। तुरंत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 फड़ों में जुआ खेल रहे लोगों को दबोच लिया।

पुलिस ने फड़ों से 51,000 रुपये और जुआरियों के पास से 1,43,548 रुपये जब्त किए। कुल मिलाकर 1,94,988 रुपये नकद, ताश के पत्ते, मोबाइल और बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद दिवाली जैसे त्योहारों पर जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान भी कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

दशहरा मेले में अवैध शराब खपाने का प्लान फेल! बस्तर में 75 पेटी MP की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *