VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड का एक हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर (हेलिकॉप्टर) हादसे का शिकार हो गया है. केरल के पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम में लैंडिग के दौरान हेलिपैड का थोड़ा सा हिस्सा नीचे धंस गया. यह देख मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुई जगह से तुरंत बाहर निकाला. गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर हादसे का शिकार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल दौरे पर हैं. इस दौरान 22 अक्टूबर को पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम में बने हेलिपैड में उनके चॉपर की लैंडिंग के दौरान हेलिपैड का कुछ थोड़ा सा नीचे धंस गया. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जवान हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से बाहर निकालने के लिए धक्का लगा रहे हैं.

खराब मौसम के कारण चुना गया ये हेलिपैड
इस हादसे और लापरवाही को लेकर बड़े सवाल खड़े गए हैं. वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि इस स्टेडियम को आखिरी समय में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए चुना गया था. ऐसे में मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया. इससे पहले विमान को पंबा के पास निलक्कल में उतारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण जगह में बदलाव किया गया और हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए स्टेडियम का फैसला किया गया. जानकारी के मुताबिक जिस हैलीपैड पर ये हादसा हुआ वह नया है. हेलिकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद वह गड्ढे बन गए हैं.

केरल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों केरल दौरे पर हैं. वह 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं. 22 अक्टूबर यानी आज वह सबरीमला मंदिर जाने वाली हैं. इसके बाद वो गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. साथ ही वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *