MP News: एमपी में ‘करनूल’ जैसा हादसा! पिछोर से इंदौर जा रही बस में लगी आग, सभी 50 यात्री सुरक्षित बचे

MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में शनिवार (25 अक्टूबर) को बड़ा हादसा टल गया. पिछोर से इंदौर जा रही एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. इस हादसे में सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. यात्रियों का सामान बस के साथ ही खाक हो गया है. गनीमत रही कि करनूल जैसा हादसा होने से रह गया, नहीं तो भारी जान-माल की क्षति होती.

बस की वायरिंग में लगी आग
बताया जा रहा है कि कमला ट्रैवल्स की बस शनिवार शाम करीब 7.30 बजे शिवपुरी के पिछोर से इंदौर जा रही थी. बस अशोकनगर जिले के बमनावर गांव के पास पहुंची थी कि उसमें आग लग गई. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बस की वायरिंग में आग लगने की वजह से हादसा हुआ. आग लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई. धुआं बस के अंदर फैलने लगा. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

ड्राइवर की सूझबूझ और ग्रामीण की मदद
एसपी स्लीपर बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और इमरजेंसी दरवाजे से यात्रियों को बाहर निकाला गया. खाली सड़क होने की वजह बड़ा हादसा टल गया. ग्रामीणों की मदद यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया.

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग
बस से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आग लगने की खबर पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. ईसागढ़ और अशोकनगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया. पहली गाड़ी में पानी खत्म होने के बाद दूसरी गाड़ी को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. बस में अग्निशमन यंत्र भी नहीं था.

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *