Breaking News

बीजापुर में आंखों के ऑपरेशन में लापरवाही का मामला, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित, 3 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

CG News: बीजापुर के जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित गई है. इस समिति में डॉक्टर निधि अग्रवाल, डॉक्टर महेश सामल और डॉक्टर शशि अग्रवाल शामिल हैं. कमेटी को 3 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करना होगा. इस पूरे मामले में स्वास्थ्य आयुक्त ने चिंता जताई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?
बीजापुर जिला अस्पताल में 24 अक्टूबर को नेत्र रोग विभाग में विशेष सर्जिकल शिविर आयोजित किया गया था. इसमें कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया, जिसमें से 9 मरीजों की स्थिति बिगड़ गई. ऑपरेशन के बाद दो दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे आंखों में जलन, सूजन के साथ-साथ धुंधला दिखाई देने लगा. इनमें से कुछ मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है.

मरीजों को रायपुर रेफर किया गया
स्थिति को गंभीरता को देखते हुए गंभीर रूप से प्रभावित 9 मरीजों को रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में रेफर किया गया है. यहां जरूरी उपकरण और दवाइयां उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही मरीजों की सतत निगरानी रखी जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सह संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने जांच समिति को निर्देश दिए हैं कि बीजापुर अस्पताल पहुंचकर जल्द से जल्द जांच शुरू की जाए. समिति को यह भी कहा गया है कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए ठोस सिफारिशें तैयार करें.

Check Also

Ambikapur Bus Fare: तय किराए से ज्यादा वसूली पर RTO सख्त! बसों में किराया सूची चस्पा करने के निर्देश, मनमानी पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: अंबिकापुर में चलने वाली यात्री बसों में यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *