दो माह का बकाया वेतन और ग्रेजुएटी देने की मांग, 108 के कर्मचारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आंदोलन की दी चेतावनी

बालोद। दो माह के रुके वेतन और ग्रेजुएटी की मांग को लेकर जिलेभर के 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलेट कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताई और जल्द मांग पूरा नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

बलोद जिले के 108 के ईएमटी और पायलेटों का आरोप है कि अप्रैल से पहले जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस कम्पनी में काम करते थे। अब अप्रैल में ठेका चेंज हो गया और काम जीवीके ईएमआरआई कम्पनी को काम मिल गया। नई कंपनी ने वेतन देना शुरू कर दिए, लेकिन पुरानी कम्पनी जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस ने अब तक पुराना दो माह का न तो पेमेंट दिया न तो 5 साल से ग्रेजुएटी दी गई है, जिससे उनको अपने परिवार के पालन पोषण करने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ
108 के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई दफा कम्पनी में फोन लगाकर रुका वेतन देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर में भी शिकायत की और अपनी मांग रखी, लेकिन आज तक उनके समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। अब कलेक्टर के पास वे गुहार लगाने पहुंचे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Check Also

खस्ताहाल सड़क की शिकायत : JCB और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे विधायक मांडवी, खड़े होकर कराने लगे मरम्मत

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम इलाके से बदहाल सड़क की तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *