Breaking News

UP WEATHER TODAY: आंख मिचौली खेल रहा मौसम, 5 जून तक जारी रहेगा बारीश का सिलसिला, इसके बाद फिर पड़ेंगे लू के थपेड़े

UP WEATHER TODAY: प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है. प्रदेश का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. इसके साथ ही एक बार फिर से गर्मी की मार पड़ने लगी है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 जून तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके बाद मौसम शुष्क हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों के लिए आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो सोमवार से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी बारिश होने की संभावना है. लखनऊ और कानपुर में भी शाम तक चक्रवाती मौसम का असर दिख सकता है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है. इसके बाद अचानक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी क्योंकि 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी जल्द ही देखने को मिल सकती है.

नोएडा में आंधी
रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नोएडा में शाम के समय 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून के बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा, जिससे तापमान में तेज़ी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. जिसके साथ ही एक बार फिर से लू के थपेड़े पड़ सकते हैं.

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *