Breaking News

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, दोहरी मौत से इलाके में सनसनी

कुशीनगर. तरया सुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. खौफनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे. घर के अंदर महिला का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पास ही फंदे पर लटकता हुआ पाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान अरुण और नेहा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ महीने पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था और कई वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. मामले को और गंभीर बनाता है यह तथ्य कि मृतक अरुण के खिलाफ नेहा को भगाने के आरोप में विशुनपुरा थाने में पहले से मुकदमा दर्ज था.

ऐसे में इस दोहरी मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या—दोनों एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

Check Also

Delhi News: कांग्रेस की महारैली पर व्यापारियों की आपत्ति, सोनिया गांधी से तारीख बदलने की मांग; 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

Traders Appeal Sonia Gandhi: कांग्रेस ने दिल्ली में 1 नवंबर को महारैली का आयोजन किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *