Big Boss 19: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी बड़ी प्राइज मनी

Big Boss 19: तीन महीने चले बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात को हुआ. प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल जैसे मजबूत उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बने. उन्होंने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वहीं फरहाना भट्ट शो में रनरअप रहीं. टॉप-5 में से सबसे अमाल मलिक बाहर हुए. फिर तान्या मित्तल का एविक्शन अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने किया. वहीं बिग बॉस के होस्ट एक्टर सलमान खान ने प्रणित मोरे का नाम एविक्शन के लिए लिया.

ट्रॉफी के साथ मिली 50 लाख की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को शानदार ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई. बिग बॉस 18 के विनर करणवीर वोहरा और सीजन 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को भी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी. बिग बॉस के पहले सीजन के विजेता एक्टर राहुल रॉय रहे हैं.

कौन हैं गौरव खन्ना?
गौरव खन्ना उत्तर प्रदेश के कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले हैं. टीवी इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय तक अपनी पहचान बनाई है. स्कूलिंग के बाद मुंबई जाकर MBA की पढ़ाई पूरी की. शुरुआती करियर में उन्होंने एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया लेकिन उनका रुझान हमेशा एक्टिंग की दुनिया की ओर था.

अनुपमा से मिली पहचान
गौरव खन्ना ने टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया. उनका पहला टीवी शो भाभी था, जिसके बाद ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘जीवनसाथी- हमसफर जिंदगी के’, ‘CID’ और ‘प्रेम या पहेली- चंद्रकांता’ जैसे शो में काम किया. साल 2021 में उन्हें सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ के जरिए पहचान मिली, जिसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया. उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *