बिलासपुर के तीन बड़े कोल व्यापारियों के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, करोड़ों रुपए के हेराफेरी की हो रही जांच

CG News: बिलासपुर जिले में बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा है. एसजीएसटी विभाग की जांच कार्रवाई लगातार जारी है. टीमों ने विनोद जैन, प्रशांत जैन और प्रवीण झा के कोलवाशरी और दफ्तर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी है. विनोद जैन की महावीर कोल वाशरी और प्रवीण जैन के फील ग्रुप और प्रशांत जैन के पारस पावर ग्रुप के कई ठिकानों पर कार्रवाई लगातार जारी है.

बिलासपुर के तीन बड़े कोल व्यापारियों के ठिकानों पर GST का छापा
ये ठिकाने सिर्फ बिलासपुर जिले में नहीं बल्कि रायगढ़, बलौदा बाजार और अन्य जिलों में भी हैं. जानकारी के अनुसार दोनों ग्रुप के कोयले से जुड़े कारोबार में वित्तीय अनियमिताओं की सूचना मिल रही थी. उसी की जांच के लिए स्टेट जीएसटी की 10 से ज्यादा टीमों ने आज इनके ठिकानों पर दबिश दी है. जीएसटी की टीमें फाइनेंसियल और स्टॉक संबंधी डिजिटल और फिजिकल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है. कार्रवाई आज भी जारी रहेगी.

इनकम टैक्स चोरी और कई और शिकायतें
बिलासपुर के इन तीनों कोल व्यापारियों के यहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिन जगहों पर उनके प्लांट्स से उनके आसपास भी ग्रामीण प्रदूषण और सड़क नहीं होने की बात प्रशासन के सामने रख रहे हैं. यही वजह है कि कई जांच एजेंसियों की नजर इन कोयले के व्यापारियों पर बनी हुई है लिहाजा सबसे पहले जीएसटी डिपार्मेंट ने छापा मारकर इनकम टैक्स और उनके दूसरे वित्तीय खातों की जांच शुरू कर दी है. देखने वाली बात होगी कि इस जांच में क्या निकल कर सामने आता है.

इससे पहले जीएसटी की टीम ने बिलासपुर के मौसा जी के अलग-अलग संस्थानों में छापा मार कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया था. जिसे मौसा जी के संचालक ने सरेंडर भी किया है.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *