‘हर तरफ से मांग उठ रही…’, इमरान मसूद के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने किया प्रियंका गांधी को PM बनाने का समर्थन

Robert Vadra Statement: कांग्रेस में अब प्रियंका गांधी का कद बढ़ता नजर आ रहा है. प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है. इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाइए, फिर देखिए बांग्लादेश को कैसे जवाब देती हैं, बिल्कुल अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह. इमरान मसूद के इस बयान का प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हर तरफ से मांग उठ रही है कि प्रियंका आगे आएं.

दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर इमरान मसूद से मीडिया ने मंगलवार को सवाल किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका को प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो वह अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह बांग्लादेश को करारा जवाब देंगी. इमरान मसूद, क्या प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं? उन्हें प्रधानमंत्री बनाइए और देखिए कि वो कैसे इंदिरा गांधी की तरह जवाब देती हैं. वह प्रियंका गांधी हैं. आपको ऐसा करने की हिम्मत नहीं होगी.

रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री वाले बयान का किया समर्थन
इमरान मसूद के बयान को लेकर जब मीडिया ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि हर तरफ से मांग उठ रही है कि प्रियंका आगे आएं. यानी पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री वाले बयान का पूरा समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे भी राजनीति में आने की मांग उठ रही है. लेकिन अभी हमें जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

बांग्लादेश में हिंसा को लेकर उठाई थी मांग
बता दें, बांग्लादेश में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को संज्ञान लेने को कहा था. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई हत्या किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है. भारत सरकार को पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेना चाहिए और बांग्लादेश की सरकार के सामने उनकी सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाना चाहिए.

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *