MP News: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 3 लोगों की मौत, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की पुष्टि

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक बुजुर्ग और 2 महिलाएं शामिल हैं.

दूषित पानी पीने से 60 से ज्यादा लोग बीमार
पूरा मामला भगीरथपुरा इलाके का है. यहां दूषित पानी पीने से 60 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के बाद सभी लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई थी. इसमें 70 साल के बुजुर्ग नंदलाल पाल की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके अलावा 2 महिलाओं की भी मौत हो गई. तीन लोगों की मौत की पुष्टि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की है. वहीं दूषित पानी पीने से अस्पताल भर गए हैं.

सभी का इलाज सरकारी खर्च से करवाने का निर्देश
वहीं मामले पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लिया है. साथ ही पानी की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने सभी बीमार लोगों का इलाज सरकारी खर्च से करवाने का निर्देश दिया है. वहीं देर रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्तपाल पहुंचकर बीमारों का हाल जाना. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बीमारों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाया जाए.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *