जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौतः कूदने के पहले किया था जमकर हंगामा

दमोह। जिला अस्पताल में हंगामा कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार हंगामा एक मरीज की मौत लेकर आया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई है।

दरअसल शुभम अहिरवार को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दो जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बुधवार देर रात शुभम अहिरवार ने जमकर हंगामा किया। उसने एक धारदार वस्तु कैंची या चाकू से खुद पर हमला कर दिया था वह अस्पताल के कई वार्ड में घूमता रहा। खुद की गर्दन पर भी धारदार वस्तु से वार किया और घायल हो गया। आखिरकार वो अस्पताल की पहली मंजिल से कूद गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही अस्पताल प्रबंधन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी डॉ चक्रेश चौधरी और मनीष कुमार टीआई कोतवाली थाना ने दी।

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *