पीएम मोदी की तारीफ करने वाले कांग्रेस नेताओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी सरकार (modi government) की तारीफ की है। सलमान खुर्शीद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर मोदी सरकार (modi government) की तारीफ की है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि मोदी सरकार की का यह एक बहुत बड़ा और अच्छा निर्णय था। इसके हटाने से कश्मीर की बड़ी समस्या खत्म हुई है। कांग्रेस नेता ने ये बातें इंडोनेशिया में एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कही। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था।
दरअसल भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट करने और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए 33 देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजा है। इसमें कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में समृद्धि आई है, जिसके कारण कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार बनी।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जानें की सराहना करते हुएकहा कि इस कदम से क्षेत्र में समृद्धि और लोकतांत्रिक प्रगति हुई है। 2019 में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से जम्मू-कश्मीर को भारत के बाकी हिस्सों से अलग करने की धारणा समाप्त हो गई है। उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में 65 फीसदी मतदाताओं की भागीदारी का भी जिक्र किया। इस क्षेत्र में उभरी समृद्धि की ओर इशारा करते हुए इन घटनाक्रमों को पलटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है। लोगों के लिए जो कुछ भी हुआ है, कश्मीर में जो समृद्धि आई है, उसे पूर्ववत करना उचित नहीं होगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुताबिक, अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फैसले से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं और समृद्धि बढ़ी है। इंडोनेशियाई थिंक टैंक और शिक्षाविदों के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसके बाद चुनाव हुए और 65 प्रतिशत लोगों ने चुनाव में हिस्सा लिया। आज कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ या यहां जो भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं, उससे हालात पहले जैसे करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर में जो समृद्धि आई है, उसे वापस गुम करने की कोशिश की जा रही है।
मच सकता है सियासी बवाल
उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में कांग्रेस एक सहयोगी है। उमर ने पिछले साल सितंबर में सत्ता संभालने के तुरंत बाद विधानसभा में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा, भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से वापस आ जाएं। कांग्रेस पार्टी ने शुरू में मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने बाद में स्वीकार किया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर बहस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी रूप से सुलझ गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।
5 देशों के दौरे पर है प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हैं। प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा कर रहा है, ताकि विदेशी नीति निर्माताओं से बातचीत की जा सके और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर सहित भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा पहलों के बारे में जानकारी दी जा सके।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter