राजकुमार राव के घर आई नन्ही परी, पत्रलेखा ने बेटी को दिया जन्म, खास पोस्ट किया शेयर

बॉलीवुड के एक और कपल के घर किलकारियां गूंजी हैं. राजकुमार राव और Patralekhaa पेरेंट्स बन गए हैं. पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है. राजकुमार ने सोशल मीडिया पर क्यूट सा पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है.

राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्ट
राजकुमार राव ने पोस्ट में लिखा- ‘हम चांद पर हैं, भगवान ने हमे बेटी का आशीर्वाद दिया है.’ 15 नवंबर का दिन राजकुमार और पत्रलेखा के लिए खास है. इसी दिन उनकी शादी हुई थी. चौथी सालगिरह पर उनके घर बेटी आ गई है. राजकुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘भगवान ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है.’

जुलाई में की थी अनाउंसमेंट
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने जुलाई में पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने एक क्यूट सा पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था बेबी ऑन द वे. राजकुमार और पत्रलेखा ने जब प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी तो फैंस बेहद खुश हो गए थे.

फैंस ने दी बधाई
राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर जब से पोस्ट शेयर किया है उस पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा- बधाई हो राजा जी. वहीं दूसरे ने लिखा- बेस्ट न्यूज, आप दोनों को ढेर सारी बधाई. एक ने लिखा- बॉलीवुड का क्यूट कपल.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *