गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस कीचड़ में फंसी, लोगों ने ट्रैक्टर से खींचकर निकाली गाड़ी, महिला ने बेटी को दिया जन्म

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से लापरवाह सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहां दो जानें आफत में फंस गई और कड़ी मशक्कत से उनक जान बच सकी। मुरैना में गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस कीचड़ से भरे पानी में फंस गई, जिससे जच्चा और बच्चा की जान आफत में आ गई।

घटना सोमवार देर शाम की है। दरअसल, गांव की रहने वाली ज्योति माहौर गर्भवती थी। अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान पोरसा के जल का नगरा गांव में रास्ते पर भरे कीचड़ वाले पानी में एंबुलेंस फंस गई।

डेढ़ घंटे तक प्रसूता पीड़ा से कराहती रही। ग्रामीणों ने हालत देख ट्रैक्टर से खींचकर एंबुलेंस निकाली। जिसके बाद महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल पहुंचते ही महिला ने नन्ही से बेटी को जन्म दिया। पानी निकासी न होने की वजह से वहां पानी भर गया था और गाड़ियां नहीं निकल पा रही थी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर जल भराव की वजह से कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता ?

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *