‘कर्नाटक के आलंद में डिलीट किए गए 6018 वोट’, पीसी में एक बार फिर राहुल ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा “कुर्सी की पेटी बांध लीजिए.”

राहुल गांधी ने लगाए वोट चोरी के आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी के आरोपों से की. राहुल ने कहा, “मैं पुख्ता सबूतों के आधार पर कह सकता हूं कि देश का दलित और ओबीसी इनके निशाने पर है. मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है और इसक रक्षा करूंगा. कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट काटे गए. यहां किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की. हम नहीं जानते कि 2023 चुनाव में कितने वोट डिलीट किए गए, लेकिन यह संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा थी.”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “वहां एक बूथ-लेवल अफसर ने देखा कि उसके चाचा का वोट ही डिलीट हो गया है. उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने डिलीट किया, तो पता चला कि पड़ोसी ने डिलीट किया है. जब पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया. इसका मतलब है कि जिसका वोट डिलीट हुआ और जिसे डिलीट कराने वाला बताया गया… उन दोनों को कुछ पता नहीं था. वास्तव में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए.”

6018 नाम दाखिल किए गए
राहुल गांधी ने कहा, “अलंद में मतदाताओं के नाम पर 6018 आवेदन दाखिल किए गए. जिन लोगों ने ये आवेदन दाखिल किए, उन्होंने वास्तव में इन्हें कभी दाखिल ही नहीं किया. सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके ये आवेदन स्वचालित रूप से दाखिल किए गए. कर्नाटक के बाहर, विभिन्न राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल अलंद में मतदाताओं को हटाने के लिए किया गया और यह कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया.”

ये हाइड्रोजन बम नहीं– राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है. यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है.”

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *