Breaking News

मस्तूरी गोलीकांड मामले में अकबर खान के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार, नीतेश सिंह की हत्या की रची थी साजिश

Bilaspur News: मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर सिंह के बाद एक और आरोपी देवेश सुमन को गिरफ्तार किया है. दोनों मस्तूरी के कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह की हत्या की साजिश में शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के साथ अकबर खान की मीटिंग हुई थी. उसने पिस्टल दिलाने में मदद की थी. अब तब कुल 9 आरोपी सामने आए हैं, आने वाले दिनों में और आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला 28 अक्तूबर का है, जब कांग्रेस नेता और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह अपने निजी कार्यालय में मौजूद थे. इसी बीच दो नकाबपोश बाइक से आए और नीतेश पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. वहां मौजूद पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह और राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को गोली लगी, वहीं इस हमले में नीतेश सिंह बाल-बाल बच गए. घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.

मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने गोलीकांड के मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए का पिछले 24 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 5 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है. हथियारों को हाईवे के किनारे छिपा रखे थे. ये भी खुलासा हुआ है कि मास्टरमाइंड अनंत का संपर्क उत्तर प्रदेश के पशु तस्करों और अवैध हथियार तस्करों से है.

राजनीति और स्थायित्व बनी वजह
पुलिस जांच से मिली जानकारी के अनुसार नीतेश सिंह और तारकेश्वर पाटले के बीच राजनीति और जमीन के कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था. तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय ने विश्वजीत को सुपारी दी. एक अन्. कांग्रेस नेता अकबर सिंह ने लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवाया था.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *