CG: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 200 फीट से भर-भराकर गिरा गैलरी का स्ट्रक्चर

छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. कोक ओवन की बैटरी 5 और 6 गिर गई. 200 फिट ऊंचाई से गैलरी का स्ट्रक्चर भर-भराकर नीचे गिर गया. हादसे के बाद एरिए को सील करके सर्च अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि गनीमत रही कि हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं कोक ओवन का प्रोडक्शन पूरी तरह ठप हो गया है.

पहले भी हो चुकी है गैलरी गिरने की घटना
सोमवार को भिलाई स्टील प्लांट में हुए हादसे में गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी. लेकिन आर्थिक रूप से भिलाई स्टील प्लांट को काफी नुकसान हुआ है. इसके साथ ही कोक ओवन का प्रोडक्शन पूरी तरह बंद हो गया है.

यह पहली घटना नहीं है जब भिलाई स्टील प्लांट में गैलरी का स्ट्रक्चर गिरा हो. इसके पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. 2022 में गैलरी के एक हिस्से में दरारें आई थीं और 2023 में प्लेट मिल में भी गैलरी का एक हिस्सा गिर चुका है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *