Breaking News

Archana Tiwari Missing: ग्वालियर के कॉन्स्टेबल ने कराया था ट्रेन टिकट, पुलिस हिरासत में

Archana Tiwari missing: लापता अर्चना तिवारी केस में बड़ा खुलासा हुआ है. ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है. ग्वालियर के सिपाही ने अर्चना का ट्रेन का टिकट बुक कराया था. कॉन्स्टेबल ने इंदौर से ग्वालियर का ट्रेन टिकट कराया था. भंवरपुरा पुलिस थाने के सिपाही राम तोमर तैनात है. जीआरपी ने सिपाही को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. दोनों के बीच हो रही थी बातचीत.

6 अगस्त को इंदौर से कटनी रवाना हुई थी
अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी. वह 6 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी के लिए रवाना हुई थी. अर्चना को आखिरी बार इसी ट्रेन में देखा गया था, इसके बाद से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है. उसका सामान सीट पर ही मिला था.

बुदनी के जंगलों में की तलाश
जबलपुर और भोपाल रेलवे पुलिस के करीब 250 जवानों ने बुदनी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन टीम को कोई सुराग नहीं मिला. वही इंदौर से लेकर जबलपुर तक के रेलवे ट्रैक के पास बने पुल, जंगल और नदियों पर बड़ा सर्चिंग अभियान किया जा रहा है. रेलवे पुलिस, वन विभाग, लोकल पुलिस और इंटेलिजेंस मिलकर सर्चिंग में जुटे हैं.

गुमशुदगी की खबर का प्रसारण
अर्चना को खोजने के लिए रेलवे पुलिस देशभर में सर्चिंग अभियान चला रही है. देश के सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा गया है. दूरदर्शन पर प्रसारण किया जा रहा है. दूरदर्शन पर लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कहीं भी अर्चना दिखे तो पुलिस को सूचना दी जाए.

Check Also

India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड में सस्ते होंगे भारतीय सामान? कपड़े, जूते और दवाइयों के निर्यातकों को बड़ा फायदा

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मंगलवार से मुक्त व्यापार समझौता (Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *