होर्मुज से हटेगी नाकेबंदी, तेल पर बैन होगा खत्म…14 शर्तों के साथ थमेगी US-ईरान के बीच जंग!

US Iran News: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर सहमति बन गई है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील पूरी हो गई है. ईरान की ओर से इसे कंफर्म किया गया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की मिली मंजूरी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सभी को बधाई देता हूं कि अब होर्मुज से अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटने जा रही है. दुनियाभर के जहाजों अपना इंजन चालू कीजिए और तेल की सप्लाई करें.

19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे हस्ताक्षर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्र शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि यूएस और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. शरीफ के मुताबिक इस समझौते को पूरा कराने में कतर, सउदी अरब और तुर्किये ने साथ दिया. अब दोनों देशों के बीच 19 जून (शुक्रवार) को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर होंगे. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी का कहना है कि डील के बिंदु तभी लागू होंगे, जब इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे.

इन शर्तों पर दोनों देशों के बीच हुआ समझौता

  • अमेरिका और ईरान के बीच कुछ शर्तों पर समझौता हुआ है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि का दोनों देशों के बीच कुछ शर्तों पर समझौता हुआ है.
  • ईरान के तेल निर्यात पर लगी रोक हटाया जाएगा.
  • ईरान को अपने वित्तीय संसाधनों पर पूरी तरह पहुंच मिलेगी.
  • फ्रीज किए गए 24 अरब डॉलर जारी किए जाएंगे. 60 दिनों की बातचीत के शुरू होने से पहले 12 अरब डॉलर दिए जाएंगे.
  • ईरान में पुनर्निर्माण कार्य के लिए 300 अरब डॉलर दिए जाएंगे.
  • लेबनान और सभी मोर्चों पर युद्ध फौरन और हमेशा के लिए बंद हो जाना चाहिए.
  • यूएस नेवी की ओर से लगाई गई नाकेबंदी 30 दिनों में हटाई जाएगी.
  • अमेरिकी सेनाएं ईरान के पास से हट जाएंगी.
  • दोनों देश एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देंगे.

Check Also

ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज मोदी के साथ ली सेल्फी! भारत-ऑस्ट्रेलिया में न्यूक्लीयर एनर्जी पर क्‍या हुई बात

PM Modi Australia visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *