अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो…फोन पर SP पर भड़क उठीं विधायक पल्लवी पटेल, SP को दे डाली चेतावनी

रायबरेली. सपा विधायक पल्लवी पटेल और जिले के एसपी रवि कुमार के बीच फोन पर हुई गरमागरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पल्लवी पटेल बिना उनकी पूरी बात सुने फोन काट दिए जाने पर नाराजगी जताती दिख रही हैं, जबकि एसपी की तरफ से कहा गया कि “आप इस तरह चिल्लाएंगी और गुस्सा करेंगी”.

सूत्रों के अनुसार, बहस के बाद एसपी रवि कुमार ने जगतपुर थाने के एसओ को डांटते हुए पूछा कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई. आप बताइए, कितने दिनों में कार्रवाई कर देंगे? पुलिस प्रशासन की तरफ से शुरुआत में टाल-मटोल का जवाब मिला, लेकिन बाद में 15 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. पल्लवी पटेल ने सख्त लहजे में चेतावनी दी, अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो मैं आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी.

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र के छिछोरा गांव से जुड़ा है. करीब एक महीने पहले गांव के किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बैंक से 5 लाख रुपये का फर्जी लोन लिया गया और पूरा पैसा गांव के ही एक व्यक्ति ने हड़प लिया. पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर विधायक पल्लवी पटेल खुद मौके पर पहुंचीं और एसपी को फोन कर सख्ती से मामला उठाया.

Check Also

PM मोदी ने बंधेज पगड़ी पहनकर दिया खास संदेश, स्वतंत्रता दिवस पर हर साल बदला लुक

PM Modi Bandhej Turban: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लाल किले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *