जिला अस्पताल में अजीबो-गरीब मामलाः पेड़ पर खून की बोतल लटका कर महिला को चढ़ाया ब्लड

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में अजीबों गरीब नजारा देखने को मिला। परिजनों ने अस्पताल परिसर में पेड़ पर खून की बोतल लटका कर महिला को चढ़ाया गया। महिला के शरीर में दो ग्राम खून देख डॉक्टर भी हैरान हुए। डॉक्टरों ने खून की बोतल लगाकर महिला को तत्काल ग्वालियर रेफर किया। बीमार महिला और परिजन ग्वालियर जाने को राजी नहीं थे।

दरअसल जिले के सबलगढ़ पूंछरी गांव निवासी पुष्पा नामक महिला को रक्त स्राव की बीमारी है। परिजन बीमार महिला का पहले भी मुरैना और ग्वालियर में उपचार करा चुके है। शरीर में खून बहुत कम होने से बीमार महिला अधिक पीली पड़ गई थी। परिजनों ने महिला को ठीक कराने ओझा के पास जाकर झाड़ फूंक का भी सहारा लिया था। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी और लोगों के समझाने के बाद बीमार महिला और परिजन ग्वालियर जाने को राजी हुए। डॉक्टरों ने एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराकर बीमार महिला को ग्वालियर अस्पताल पहुंचा गया।

Check Also

महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर ठाकरे की शिवसेना का समर्थन, CM फडणवीस बोले- मकसद साफ, अवैध धर्मांतरण रोकना

महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026’ विधेयक को विधानसभा में पेश किया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *