नोएडा. थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में 3 लोगों की मौत के अलावा 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों में 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था. निर्माण कार्य के दौरान ये हादसा हुआ है. पुलिस ने संबंधित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है. वहीं मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
अभी कुछ दिन पहले बारिश हुई थी, जिसकी वजह से बराबर की दीवार गीली थी, जब यह मजदूर काम कर रहे थे तो बराबर वाली कंपनी की दीवार उनके ऊपर गिर गई. जिसमें 5 मजदूर दब गए. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर मौजूद लोगों ने 30 मिनट तक अपने हाथों से मलबा हटाया और 1-1 करके 5 बॉडी को बाहर निकाल लिया.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter