Breaking News

CG Crime : सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, फिर होटल बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार, आरोपी महिला गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।

प्रार्थी की शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। एक अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी ने प्रार्थी को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका।

बाद में हिम्मत जुटाकर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबा बेमेतरा का कॉलेज छात्र; हालत गंभीर

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *