CG Crime News: पुरानी रंजिश में शख्स की सरेराह पिटाई, चाकू लहराते रहा बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें आरोपी युवक शख्स पर जमकर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहा है. उसने अपने पास रखे चाकू से भी हमला करने की कोशिश की. इस पूरी वारदात का आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक सड़क पर किसी बात को लेकर राहगीर से झगड़ रहा था. अचानक उसने मारपीट शुरू कर दी और कुछ देर बाद चाकू निकालकर दहशत फैलाया. राहगीर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन युवक ने लगातार हमला किया. सड़क किनारे खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर क्षेत्र के लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीकम पराना को हिरासत में ले लिया है. आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर रंजिश थी.

Check Also

महासमुंद में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, स्कूलों में लगेंगे शिविर

महासमुंद। जिले में यूडाईस 2025-26 के तहत विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बायोमेट्रिक अपडेट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *