दर्दनाक सड़क हादसा : कार चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत, पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

बालोद। जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संबलपुर नर्सरी के पास उस समय हुआ, जब सामने अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार बालोद से देवरीपसौद स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजुद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। फिलहाल उनका और दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Check Also

“गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई

बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *