Breaking News

CG Crime: शहर में नहीं थम रही चाकूबाजी, पेट्रोल पंप में हत्या के बाद अब महामाया मंदिर में चाकू से हमला, युवक की हालत गंभीर

सरगुजा। अंबिकापुर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया मंदिर परिसर में बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.

मंदिर परिसर में दी वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम प्रिन्स है, जो मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने का काम करता है. गुरुवार देर शाम बदमाशों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बदमाश मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल
लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है. हाल ही में पेट्रोल पंप में युवती की हत्या की घटना ने शहर को हिला दिया था और अब मंदिर परिसर में चाकूबाजी से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

Check Also

भैया ने कहा था, राखी में घर आउंगा : आतंकी हमले में मारे गए भूपेंद्र की बहन की करुण पुकार, कलेक्टर ने दी सांत्वना

बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *