Breaking News

CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने फिर 15 सितंबर तक बढ़ाई रिमांड, 2 महीने से हैं जेल में बंद

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल को बड़ा झटका लगा है..विशेष कोर्ट ने चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी है…15 सितंबर तक चैतन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है..15 सितंबर को ED शराब घोटाले में चार्जशीट पेश कर सकती है…

15 सितंबर तक बढ़ी चैतन्य बघेल की रिमांड
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं…PMLA कोर्ट ने आज फिर उनकी न्यायिक हिरासत 10 दिन बढ़ा दी. 18 जुलाई को शराब घोटाला मामले में ED ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था तबसे वो जेल में हैं.

चैतन्य को 17 करोड़ रुपए मिले- ED
ED ने चैतन्य को घोटाले से करीब 17 करोड़ रुपए मिलने का आरोप लगाया है जिसको लेकर चैतन्य से लगातार पूछताछ चल रही है… ED का दावा है कि चैतन्य बघेल के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में घोटाले के पैसे को इन्वेस्ट किया था…इस प्रोजेक्ट से जुड़े अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने रिकॉर्ड जब्त किए थे.

कैसे फंस गए चैतन्य?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पहले ही प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान में कोंटा के विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं, रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टूटेजा और आबकारी विभाग के पूर्व MD एपी त्रिपाठी के खिलाफ भी एक्शन लिया चुका है. माना जा रहा है कि शराब घोटाले में जुड़े रकम को चैतन्य बघेल और उनके करीबियों की संपत्ति में इंवेस्ट किया गया है.

3200 करोड़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. प्रदेश में 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.

Check Also

Blackmailing: AI की तकनीक और ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल महिला की अश्लील फोटो बनाने की धमकी देकर वसूले 20 लाख

बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और डराने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *