बलरामपुर में CMO और पार्षद के बीच विवाद, वायरल कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल

बलरामपुर। बलरामपुर नगरपालिका में प्रशासनिक और सियासी टकराव सामने आया है। वार्ड 14 के भाजपा पार्षद गौतम सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवण राय के खिलाफ एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग वायरल की है। पार्षद का आरोप है कि कॉल में CMO ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी।

गौतम सिंह का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है और पहले भी CMO के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते पार्षदों में नाराजगी बढ़ी है और वे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं CMO प्रणव राय ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका दावा है कि वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में AI तकनीक का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की गई है। CMO ने कहा कि वे केवल नियमों के तहत काम करते हैं और किसी भी प्रकार के दबाव में काम नहीं करेंगे।

इस विवाद ने बलरामपुर की राजनीति और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। अब यह मामला जांच के लिए भेजा गया है और सच्चाई केवल जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

मुख्य बिंदु:
•पार्षद ने CMO के खिलाफ वायरल कॉल रिकॉर्डिंग पेश की।

•CMO ने दावा किया कि रिकॉर्डिंग में AI से छेड़छाड़ हुई है।

•मामला सुशासन और प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

•जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Check Also

वेदांता पावर प्लांट ने ब्लास्ट मामले में मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपए के साथ मिलेगी नौकरी

Vedanta Power Plant Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *