LPG Crisis: इंदौर में एक महीने तक नहीं मिलेगा LPG गैस कनेक्शन, विभाग ने e-Kyc और पोर्टल प्रक्रिया को किया बंद

LPG Crisis: मध्य प्रदेश में रसोई गैस को लेकर आम लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं. इंदौर में नए LPG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है, जिसके चलते e-KYC और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं फिलहाल रोक दी गई हैं. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू के अनुसार यह निर्णय अस्थायी रूप से लागू किया गया है.

भोपाल में एजेंसी पर हंगामा
उधर राजधानी भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे थे, जिनमें कई ऐसे ग्राहक भी शामिल थे जिन्होंने 4-5 दिन पहले ही गैस बुक कराई थी, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला था.

डिलीवरी दिखाकर नहीं दिया सिलेंडर
ग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वे एजेंसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका सिलेंडर पहले ही डिलीवर किया जा चुका है, जबकि वास्तविकता में उनके घर तक कोई डिलीवरी नहीं हुई थी. इस पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

बुकिंग के बाद भी नहीं मिली सप्लाई
एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 28 मार्च को गैस बुक कराई थी, लेकिन 3 अप्रैल की सुबह तक भी सिलेंडर नहीं मिला. जब वे एजेंसी पहुंचे तो पता चला कि रिकॉर्ड में सिलेंडर पहले ही डिलीवर दिखाया जा चुका है. अन्य ग्राहकों ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं कि बुकिंग के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है.

25 हजार से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग
जानकारी के मुताबिक भोपाल में इस समय 25 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं. रोजाना 12 से 14 हजार तक बुकिंग हो रही हैं, जबकि सप्लाई केवल 10 से 11 हजार सिलेंडरों की ही हो पा रही है, जिससे यह संकट और गहराता जा रहा है.

प्रशासन हुआ सख्त मामले
ने तूल पकड़ने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है. भोपाल कलेक्टर ने गैस वितरण में अनियमितताओं, अतिरिक्त वसूली और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 4 अप्रैल 2026 को सभी SDM और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं.

Check Also

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने फिर भरी हुंकार, गले में मटकी और झाड़ू, विधानसभा के बाहर हंगामा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती (69 thousand teachers recruitment) का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *