CG News: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में इस वक्त की बड़ी खबर है. पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को आज कोर्ट में पेश किया गया. ED की विशेष कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है. 5 दिन की ED रिमांड खत्म होने के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था. वहीं ED ने कोर्ट से कस्टोडियल रिमांड नहीं मांगी थी.
कैसे फंस गए चैतन्य?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पहले ही प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान में कोंटा के विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं, रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टूटेजा और आबकारी विभाग के पूर्व MD एपी त्रिपाठी के खिलाफ भी एक्शन लिया चुका है. माना जा रहा है कि शराब घोटाले में जुड़ी रकम को चैतन्य बघेल और उनके करीबियों की संपत्ति में इंवेस्ट किया गया है.
3200 करोड़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार है. प्रदेश में 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter