Breaking News

CG News: अभनपुर-कुरुद के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन, पटरी बिछाने का काम पूरा, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. वहीं एक बार फिर रेल यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है. राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर-कुरुद के बीच जल्द ही ट्रेन दौड़ने लगेगी. फिलहाल रेलवे ने अभनपुर से कुरुद के बीच लगभग 22 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया है.

अभनपुर-कुरुद के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन
रायपुर से सटे अभनपुर-कुरद के लिए जल्द ही ट्रेन दौड़ेगी. 22 किमी तक रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है. अब ओएचई तार और सिंग्नल की की जांच का काम चल रहा है. अब ओएचई तार और सिग्नल की जांच की जा रही है. इसके बाद रेलवे के सेटी इंजीनियर ट्रेन चलाकर इसकी जांच करेंगे. फिर कोलकाता से सीआरएस ( रेलवे सुरक्षा आयुक्त) की टीम आकर जांच करेगी. टीम से हरी झंडी मिलते ही कुरुद तक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा.

रायपुर से राजिम तक ट्रेनों का शेड्यूल जारी
वहीं, रायपुर से राजिम तक के लिए नई ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. स्कूल, कॉलेज और ऑफिस के अनुसार रेलवे ने तीन मेमू ट्रेनों का समय रखा है. इससे यात्रियों को सहूलियत होगी. रेलवे जल्द ही इन नई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर देगा.

Check Also

BSP बेचने की अफवाह पर भाजपा का बड़ा हमला! लक्ष्मी वर्मा बोलीं—कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR

रायपुर. बीएसपी बेचने की अफवाह के मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *