CG News: ‘मोटा’ कहने पर झगड़ा, 10वीं के छात्र ने दोस्त के सीने-गर्दन पर घोंपा चाकू, कर दी हत्या

CG News: रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने 16 वर्षीय अमन यदु को “मोटा” कहकर चिढ़ाया था, जिसके बाद दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था.

‘मोटा’ कहने पर झगड़ा, 10वीं के छात्र ने की दोस्त की हत्या
शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि गुस्से में अमन अपने साथ चाकू लेकर पहुंचा था, लेकिन झड़प के दौरान आरोपी छात्र ने चाकू छीन लिया और उसी से अमन पर हमला कर दिया. हमले में अमन के सीने और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव की है. मारपीट में आरोपी छात्र भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अमन यदु वार्ड नंबर 1 सासाहोली का रहने वाला था. वहीं आरोपी छात्र भी वार्ड नंबर 1 सासाहोली का निवासी है. उनके घरों के बीच महज करीब 400 मीटर की दूरी थी, इसलिए दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे और पहले दोस्त भी थे. कुछ समय पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने अमन को “मोटा” कहकर चिढ़ाया था. अमन को यह बात बुरी लग गई थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी बनी हुई थी.

वारदात को कैसे दिया अंजाम?
इस बात को लेकर दोनों मनमुटाव बढ़ता गया और बाद में विवाद की वजह बन गया. अमन ने आरोपी को सबक सिखाने का मन बनाया. शुक्रवार (19 जून) को स्कूल की छुट्टी के बाद जब अमन और आरोपी छात्र घर लौट रहे थे. तभी अमन ने आरोपी छात्र को रास्ते में बुलाया और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा.

देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अमन ने आरोपी छात्र के गले पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में आरोपी छात्र घायल हो गया. हालांकि, आरोपी छात्र ने किसी तरह अमन के हाथ से चाकू छीन लिया और उस पर वार कर दिए. जिससे उसकी मौत हो गई.

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *