CG News: स्नैपचैट से दोस्ती, फिर विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर महिलाओं से ठगी, पुलिस ने 3 अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को किया गिरफ्तार

CG News: राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आई है. जहां विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों को राजनांदगांव पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. साइबर सेल और चिचोला पुलिस चौकी की संयुक्त कार्रवाई में दो नाइजीरियन और एक दक्षिण अफ्रीकी मूल के ठग पकड़े गए हैं.

महंगे गिफ्ट का दिया झांसा, फिर महिलाओं से की ठगी
राजनांदगांव पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, तीन विदेशी साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इनमें दो नाइजीरिया और एक दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं. आरोपियों ने स्नैपचैट पर फर्जी अकाउंट बनाकर एक युवती से दोस्ती की और विदेश से महंगे गिफ्ट व पाउंड पार्सल भेजने का झांसा देकर 1 लाख 23 हजार 700 रुपये की ऑनलाइन ठगी की. आरोपियों की पहचान स्टीफन उर्फ लक्की (आइवरी कोस्ट), किंग्सले और जॉर्ज चुक्चुमेका (नाइजीरिया) के रूप में हुई है.

दो नाइजीरिन और एक अफ्रीकन आरोपी हुआ गिरफ्तार
ये दिल्ली के जनकपुरी और उत्तम नगर इलाकों से 5 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने इनके पास से 2 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड और 32 सिम कार्ड बरामद किए हैं. ये गिरोह फर्जी यूके नंबरों और भारतीयों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर महिलाओं को निशाना बनाता था। साइबर सेल और चिचोला पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने साइबर तकनीक और आईपी ट्रैकिंग के जरिए इन ठगों को पकड़ा. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार और चिचोला चौकी प्रभारी कृष्णा पटले की अहम भूमिका रही।आरोपियों को दिल्ली के द्वारका कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया है, और संबंधित देशों के दूतावासों को सूचना दे दी गई है. इस कार्रवाई से भविष्य में होने वाली साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *