CG News: सारंगढ़ में बड़ा हादसा, उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

CG News: सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक चार पहिया वाहन पानी में बह गया. कार में सवार पति-पत्नी लापता बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, कार में देव ट्रेडर्स, घोटला के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ सवार थे. बताया जा रहा है कि लात नाला में पानी का बहाव काफी तेज था. इसके बावजूद पुल पार करने का प्रयास किया गया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर तेज धारा में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया है. लापता दंपती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

लापता दम्पति की तलाश जारी, रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि किसी के लिए भी गाड़ी के नजदीक जाना नामुमकिन साबित हुआ.

क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *