CG News: तालाब में डूबने से महिला की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब के अंदर से महिला का शव बरामद किया।

मृतका की पहचान खीखन बाई राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ बजे नहाने के लिए तालाब गई थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *