इंजेक्शन लगाने के बाद 2 माह के शिशु की मौत, परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में दो माह की शिशु की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. दरअसल आज सुबह 9 बजे बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से एक दो माह की दूधमुंहे बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र लाया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

परिजनों ने कहा है कि बच्चे को हल्का सा बुखार और सर्दी, खांसी होने पर आज सुबह 9 बजे स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली लाया था, जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के दौरान दो माह के बच्चे को सिरप व भाप न देकर सीधे हाथ में कैनुला लगाकर लगातार एक के बाद एक इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया. हम लोगों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही सिस्टर से कहा कि कोई सिरप लिख दीजिए, इस पर डॉक्टर व सिस्टर ने कहा, हमको क्या करना है ये हमें मत सिखाइए. आगे परिजनों ने कहा, डॉक्टर व सिस्टर दोनों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है. इस घटना की प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे.

गलत आरोप लगा रहे परिजन : बीएमओ
इस मामले में बीएमओ डॉ.उमेश ठाकुर ने लल्लूराम डॉट कॉम से कहा कि बच्चे को निमोनिया की बीमारी थी. सुबह परिजन स्वास्थ्य केन्द्र लाए थे. बच्चा सीरियस कंडिशन में था. हमारे तरफ से नॉर्मल ट्रीटमेंट किया गया. परिजन भावुक है, इसलिए इस तरह का गलत आरोप लगा रहे हैं.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *